Get App

ओएनजीसीः मुनाफा 73.4% घटा, आय 10.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 73.4 फीसदी घटकर 1285.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2016 पर 6:20 PM
ओएनजीसीः मुनाफा 73.4% घटा, आय 10.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 73.4 फीसदी घटकर 1285.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 4842 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 10.5 फीसदी घटकर 18498 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 20679 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 8774 करोड़ रुपये से घटकर 8043 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 42.4 फीसदी से बढ़कर 43.5 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की अन्य आय 1137.7 करोड़ रुपये से घटकर 861.6 करोड़ रुपये रही है। ओएनजीसी का कहना है कि तेल कंपनियों के लिए काफी बुरा दौर चल रहा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कच्चे तेल की औसत कीमत 44.34 डॉलर प्रति बैरल रही है। हालांकि, आगे कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। अगले वित्त वर्ष के लिए विस्तार योजनाओं पर 29000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें