ओएनजीसीः मुनाफा 12.5% घटा, आय 8.8% बढ़ी

तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 12.5 फीसदी घटकर 4352 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 31, 2017 पर 5:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 12.5 फीसदी घटकर 4352 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 4975 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 8.8 फीसदी बढ़कर 20,014 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 18,395 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 9100.5 करोड़ रुपये से घटकर 9005.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 49.5 फीसदी से घटकर 45 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का कुल क्रूड ऑयल उत्पादन 6.53 एमएमटी से घटकर 6.40 एमएमटी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का कुल गैस उत्पादन 5.77 बीसीएम से बढ़कर 6.03 बीसीएम रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी के क्रूड ऑयल की बिक्री 4.92 एमएमटी से बढ़कर 4.98 एमएमटी रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी के गैस की बिक्री 4.16 बीसीएम से बढ़कर 4.45 बीसीएम रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।