Get App

ओएनजीसी: मुनाफा करीब 3.5 गुना बढ़ा, अन्य आय में बढ़ोतरी

अन्य आय के कारण ओएनजीसी का मुनाफा तो बढ़ा है लेकिन मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2016 पर 3:45 PM
ओएनजीसी: मुनाफा करीब 3.5 गुना बढ़ा, अन्य आय में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा करीब 3.5 गुना बढ़कर 4416 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 1286 करोड़ रुपये रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ओएनजीसी की आय 11.4 फीसदी घटकर 16385 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 18498 करोड़ रुपये रुपये रही थी।

अन्य आय के कारण ओएनजीसी का मुनाफा तो बढ़ा है लेकिन मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ओएनजीसी की अन्य आय 861.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 3392 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ओएनजीसी को 3994 करोड़ रुपये के अतिरिक्त घाटे के मुकाबले 852 करोड़ का अतिरक्त मुनाफा हुआ है।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 8043 करोड़ रुपये से घटकर 4487 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 43 फीसदी से घटकर 27.4 फीसदी रहा है।

वित्त वर्ष 2016 में ओएनजीसी की औसतन आमदनी 47 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में आमदनी 34.88 डॉलर प्रति बैरल रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें