Orient का दावा-चिलचिलाती गर्मी में ठंडी का अहसास देगा यह कूलिंग प्रोडक्ट, क्या वाकई यह प्रोडक्ट इतना पावरफुल है?

Orient का दावा है कि यह प्रोडक्ट गर्मी के मौसम में बहुत उपयोगी है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसमें नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह कूलर जैसा शोर भी नहीं करता है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 2:23 PM
Cloud3 के पूरी रात या आठ घंटे तक काम करने के लिए सिर्फ साढ़े चार लीटर पानी पर्याप्त है।

इस बार तो ठंड में ही गर्मी शुरू हो गई है। लोग मई और जून की गर्मी का अंदाजा लगाकर परेशान हो रहे हैं। शायद ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने का अनमान पहले से लगा लिया था। तभी उसने ऐसा कूलिंग प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो तेज गर्मी में भी आपको ठंड का अहसास कराएगा। कंपनी का दावा है कि यह तापमान को 12 डिग्री तक घटा सकता है। अगर कंपनी का यह दावा सही है तो यह प्रोडक्ट लोगों के लिए बहुत हेल्पफुल साबित हो सकता है। इसकी वजह यह है कि अभी AC के लिए कम से कम 30-35 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

एसी, कूलर और फैन का शानदार मिक्स

Orient Electric के इस नए प्रोडक्ट का नाम Cloud3 है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO राकेश खन्ना ने कहा, "यह फैन नहीं है, यह एसी भी नहीं है। यह कूलर भी नहीं है। यह तीनों का शानदार मिक्स है।" उन्होंने इसकी लॉन्चिंग के दौरान इसके बारे में विस्तार से बताया। कंपनी ने दावा किया है कि यह टेंपरेचर को 12 डिग्री तक घटा सकता है।


कितनी है कीमत?

यह पूछने पर कि जब महंगाई बहुत ज्यादा है और इंटरेस्ट रेट्स तेजी से बढ़ रहे हैं तो इस लग्जरी प्रोडक्ट्स को कौन खरीदेगा, कंपनी के प्रबंधन ने बताया कि इसकी कीमत ज्यादा नहीं है। इसका प्राइस 15,999 रुपये है। खन्ना ने कहा कि कंपनी की इनसाइट टीम ने इस बारे में रिसर्च की है। हमें पता चला कि लोग ऐसे प्रोडक्ट के लिए 100 फीसदी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : 5 मिनट का टाइम निकालकर ये 5 चीजें चेक कर लें, 31 मार्च के बाद आप नहीं कर पाएंगे

कैसी है टेक्नोलॉजी?

उन्होंने कहा कि ACs एक ही हवा को सर्कुलेट करता है, जिससे ताजी हवा घर के अंदर नहीं आती। कूलर की प्रॉब्लम यह है कि वह बहुत शोर करता है। सिलिंग फैन बहुत ज्यादा गर्मी में इफेक्टिव नहीं होता। Cloud3 इन सभी प्रॉब्लम का अकेले सॉल्यूशन पेश करता है।

Cloud3 के पूरी रात या आठ घंटे तक काम करने के लिए सिर्फ साढ़े चार लीटर पानी पर्याप्त है। इससे रूप में आद्रता (Humidity) बहुत नहीं बढ़ती है। इससे यूजर्स को दिक्कत नहीं होती है। इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए क्लाउड बनाने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद उसका इस्तेमाल कूलिंग के लिए होता है। इससे वेरी हाई एयरफ्लो पर वेड पैड प्रोसेस का इस्तेमान नहीं करना पड़ता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।