वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक को 130 करोड़ रुपये घाटा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक को 424.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक को 130 करोड़ रुपये घाटा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक को 424.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक की ब्याज आय 17.4 फीसदी घटकर 1081.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक की ब्याज आय 1309.4 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओरिएंटल बैंक का ग्रॉस एनपीए 12.36 फीसदी से बढ़कर 13.80 फीसदी हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओरिएंटल बैंक का नेट एनपीए 8.93 फीसदी से बढ़कर 9.68 फीसदी हो गया है।
वहीं रुपये में ओरिएंटल बैंक का ग्रॉस एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 18,382.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,492.2 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि नेट एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 12,748.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,688.10 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओरिएंटल बैंक की प्रोविजनिंग 774.5 करोड़ रुपये से 1,327.1 करोड़ रुपये रही है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक ने 1,183 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। 31 दिसंबर 2016 को ओरिएंटल बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 49.44 फीसदी पर था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।