Get App

आरबीआई गवर्नर को संसदीय समिति ने बुलाया

अब रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को भी नोटबंदी पर तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2016 पर 11:41 AM
आरबीआई गवर्नर को संसदीय समिति ने बुलाया

अब रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को भी नोटबंदी पर तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों की संसदीय समिति ने उन्हें 22 दिसंबर को बुलाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस समिति में मनमोहन सिंह, सौगतो रॉय, सतीश मिश्रा और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज सदस्य शामिल हैं। माना जा रहा है कि पटेल से इस नोटबंदी के फैसले की वजह, इसके नतीजों और लिक्विडिटी बढ़ने के बावजूद ब्याज दर ना घटाने के फैसले के बारे में पूछा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें