Get App

Patanjali Foods के CEO ने कहा, FMCG बिजनेस से 7,000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट हासिल कर लेगी कंपनी

कंपनी के सीईओ संजीव अस्थाना का कहना है कि कंपनी को एफएमसीजी बिजनेस की ग्रोथ के बारे में पूरा भरोसा है और उसकी रेवेन्यू ग्रोथ की रफ्तार जारी रहेगी। बिस्कुट, न्यूट्रास्यूटिकल, फूड्स और सोया प्रोटीन बिजनेस की ग्रोथ अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के फूड बिजनेस, एफएमसीजी बिजनेस और मार्जिन में बेहतर ग्रोथ देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 2:25 PM
Patanjali Foods के CEO ने कहा, FMCG बिजनेस से 7,000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट हासिल कर लेगी कंपनी
पतंजलि फूड्स को एफएमसीजी बिजनेस में 18% से ज्यादा मार्जिन बने रहने की उम्मीद है।

पतंजलि फूड्स के CEO संजीव अस्थाना (Sanjeev Asthana) का कहना है कि कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2024 में एफएमसीजी (FMCG) सेगमेंट में 7,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर लेगी। अस्थाना ने सीएनबीसी टीवी-18 (CNBC TV-18) को दिए इंटरव्यू में कंपनी के जून तिमाही नतीजों, मार्जिन में गिरावट, एफएमसीजी बिजनेस आदि के बारे में बात की।

एफएमसीजी बिजनेस के बारे में

अस्थाना ने कहा, 'कंपनी को एफएमसीजी बिजनेस की ग्रोथ के बारे में पूरा भरोसा है। हमारी रेवेन्यू ग्रोथ की रफ्तार जारी रहेगी। बिस्कुट, न्यूट्रास्यूटिकल, फूड्स और सोया प्रोटीन बिजनेस की ग्रोथ अच्छी चल रही है।' उनका कहना था कि कंपनी के फूड बिजनेस, एफएमसीजी बिजनेस और मार्जिन में बेहतर ग्रोथ देखने को मिल रही है।

उन्होंने बताया, 'हमें एफएमसीजी बिजनेस में 18 पर्सेंट से ज्यादा मार्जिन बने रहने की उम्मीद है और लंबी अवधि में इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। रेवेन्यू और मार्जिन में ग्रोथ का सिलसिला जारी रहेगा।'

जून तिमाही की परफॉर्मंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें