Get App

पेमेंट फर्म PayPal लागत में कटौती के लिए अपने 7% कर्मचारियों की छंटनी करेगी

नवंबर में PayPal ने आर्थिक मंदी की आशंका के चलते अपने एनुअल रेवेन्यू ग्रोथ के पूर्वानुमान में कटौती की थी और कहा था कि उसे हॉलीडे क्वार्टर में अपने यू.एस. ई-कॉमर्स व्यवसाय में बहुत अधिक ग्रोथ की उम्मीद नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 9:34 AM
पेमेंट फर्म PayPal लागत में कटौती के लिए अपने 7% कर्मचारियों की छंटनी करेगी
ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का डर फैल गया है। जिसके कारण दुनियाभर की तमाम बड़ी कंपनियां अपना अस्तिव बनाए रखने के लिए लागत में कटौती कर रही है। इसके लिए कर्मचारियों की छंटनी करना सबसे अहम तरीका बन गया है

PayPal Holdings Inc ने मंगलवार को कहा है कि वह अपनी लागत में कटौती करने के लिए अपने 7 फीसदी यानी करीब 2,000 कमर्चारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। ये मंदी से मार से जूझ रही फिनटेक कंपनियों में छंटनी की सबसे ताजा घटना है। PayPal के मुख्य कार्यकारी (Chief Executive) डैन शुलमैन (Dan Schulman) ने अपने एक बयान में कहा, "हालांकि हमने अपने लागत ठांचे को सही आकार देने में पर्याप्त प्रगति की है, और हमने अपने संसाधनों को अपनी अहम रणनीतिक प्राथमिकताओं पर फोकस किया है फिर भी लागत घटाने के लिए अभी हमें तमाम काम करने होंगे।" दोपहर के कारोबार में पेमेंट फर्म PayPal के शेयर 2.4% की बढ़त पर कारोबार कर रहे थे।

गौरतलब है कि दुनिया के तमाम बड़े देशों में महंगाई की दशकों के हाई लेवल पर पहुंच गई है जिससे लोगों की क्रयक्षमता में भारी गिरावट हुई है। इसके आलाव ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का डर फैल गया है। जिसके कारण दुनियाभर की तमाम बड़ी कंपनियां अपना अस्तिव बनाए रखने के लिए लागत में कटौती कर रही है। इसके लिए कर्मचारियों की छंटनी करना सबसे अहम तरीका बन गया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Cipla के ऑफिसों में ली तलाशी, कथित टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला

नवंबर में, PayPal ने आर्थिक मंदी की आशंका के चलते अपने एनुअल रेवेन्यू ग्रोथ के पूर्वानुमान में कटौती की थी और कहा था कि उसे हॉलीडे क्वार्टर में अपने यू.एस. ई-कॉमर्स व्यवसाय में बहुत अधिक ग्रोथ की उम्मीद नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें