अगर आप भी सामान्य लेन-देन पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) का यूज करते हैं तो अब आप थोड़ी ज्यादा रकम चुकाने के लिए तैयार हो जाइए। Paytm यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, Paytm का यूज करना अब महंगा हो गया है। Paytm अब यूजर्स के Paytm Wallet में जोड़ने वाली राशि पर 2 प्रतिशत का चार्ज शुल्क लेगा, जबकि पहले यह शुल्क केवल 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पर लगता था।

paytmbank.com/ratesCharges पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2010 से कोई भी यूजर्स Paytm Wallet में क्रेडिट कार्ड (credit card) से पैसे ऐड करता है तो उसे 2 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इस 2 फीसदी चार्ज में GST शामिल होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप Credit Card से Paytm Wallet में 100 रुपये ऐड करते हैं तो आपके Credit Card से 102 रुपये का पेमेंट करना होगा।

Paytm के अनुसार, जब यूजर्स Credit Card का इस्तेमाल करके पैसे जोड़ते हैं, तो वे आपके बैंक को एक हाई चार्ज का पेमेंट करते हैं, Paytm लेनदेन के लिए मामूली शुल्क ले रहा है। पहले यह नियम 9 अक्टूबर से ही लागू होना था। हालांकि, Credit Card से Paytm में पैसे लोड करने पर कंपनी फिलहाल 1 प्रतिशत का कैशबैक भी दे रही है।

हालांकि, किसी भी मर्चेंट साइट पर Paytm से पेमेंट करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा Paytm से Paytm Wallet में ट्रांसफर करने पर भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, Debit card या नेटबैंकिंग से Paytm Wallet में पैसे ऐड करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा।

पहले 10 हजार से अधिक पर लगता था चार्ज

इसी साल जनवरी में कंपनी ने बताया था जब किसी यूजर्स द्वारा 10 हजार रुपये या उससे अधिक की राशि Credit Card का इस्तेमाल करके Paytm Wallet में जोड़ा जाएगा, तो दो फीसदी चार्ज लिया जाएगा, लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक कितने भी राशि जोड़ने पर ये चार्ज लगाया जाएगा। Paytm Wallet में पैसे जोड़ने के लिए Debit card या UPI का इस्तेमाल करने का भी सुझाव देता है, Wallet में पैसे जोड़ते समय कोई चार्ज नहीं लगता है।

Paytm एक ऐसा ऑफर भी देता रहा है, जिसमें यूजर्स क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके कम से कम 50 रुपये जोड़ने पर 2 प्रतिशत कैशबैक 200 रुपये तक पा सकता है। बता दें कि PhonePe और MobiKwik, Paytm के सबसे बड़े कॉम्पिटिटर्स में से एक है, जिन पर किसी भी पैमेंट ऑप्शन से वॉलेट में अमाउंट ऐड करने पर कोई चार्ज नहीं लगता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।