पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के CEO ए. के. सिंह का कहना है कि कंपनी के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को हाई रिटर्न मिलेगा। कंपनी ने 30 अक्टूबर को अपने डायवर्सिफिकेशन प्लान का ऐलान किया। पेट्रोनेट एलएनजी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20,685 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है, जिसके तहत गुजरात के दाहेज में पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में तकरीबन 10 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली।
