स्नैपडील में बड़ी छंटनी की तैयारी!

सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

अपडेटेड Feb 11, 2017 पर 1:07 PM

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील बड़ी छंटनी की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। धीमी ग्रोथ और नई फंडिंग ना मिलने के कारण कंपनी लागत घटाने को मजबूर है। जिसके चलते करीब 1000 कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की लॉजिस्टिक डिवीजन से करीब 3000 स्थायी और 5000 कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। कंपनी ने छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और इसके लिए दो कंसल्टेंट नियुक्त किए गए हैं।

स्नैपडील एक अकेली ई-कॉमर्स कंपनी नहीं जो छंटनी कर रही है। इससे पहले हाउसिंग डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, पेपर फ्राई, फूड पांडा और टाइनी आउल जैसी कंपनियां भी बड़ी छंटनी कर चुकी हैं। ऐसे में पूरे ई-कॉमर्स सेक्टर के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।