मोम के पुतलों के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजिम में अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला भी नजर आएगा। मोदी के तीन पुतले सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक में लगाए गए हैं। इसके अलावा 28 अप्रैल को एक पुतला लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा।

मोदी का पुतला बनाने में 4 महीने का वक्त लगा। इसकी लागत करीब 1.5 करोड़ रुपये आई है। हालांकि, लंदन ले जाने से पहले मोदी को भी अपना पुतला देखने का मौका मिला।
लंदन के जिस मैडम तुसाद म्यूजियम में मोदी का पुतला रखा जाएगा वहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पुतले भी लगे हैं। इस पुतले को बनाने के लिए करीब 2 घंटे तक प्रधानमंत्री की माप ली गई थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।