पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (PNB Housing Finance) के शेयरहोल्डर्स ने मेजोरिटी के साथ हरदयाल प्रसाद (Hardayal Prasad) को कंपनी का MD और CEO बनाने पर सहमति दे दी। साथ ही कंपनी के बोर्ड में दूसरे डायरेक्टर्स के रीअप्वाइंटमेंट पर भी मोहर लगा दी।
शेयरहोल्डर्स ने चंद्रशेखरन रामकृष्णन (handrasekaran Ramakrishnan) और निलेश विकमसे (Nilesh S Vikamsey) को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने का रेजोल्यूशन पास किया। इस खबर के बाद आज PNB Housing के स्टॉक्स में 5% अपर सर्किट लग गया, जो पहले लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर आज 697.65 रुपये पर बंद हुए।
RBI ने PMC बैंक पर लागू निर्देशों को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
इससे पहले PNB हाउसिंग फाइनेंस को सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) से बड़ी राहत मिली थी। SAT ने PNB हाउसिंग फाइनेंस को 4000 करोड़ रुपये की इस डील पर वोटिंग के लिए 22 जून को प्रस्तावित एक्सट्रा ऑर्डिनरी मीटिंग (EGM) बुलाने की इजाजत दे दी थी।
दरअसल, 31 मई, 2021 को जब पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने कार्लाइल ग्रुप (Carlyle group) से 4000 करोड़ रुपये प्रेफरेंशियल शेयर इश्यू के जरिये जुटाने का ऐलान किया तो इसके शेयर अगले 1 सप्ताह में ही 100% उछल गए। लेकिन मार्केट रेगुलेटर SEBI ने PNB Housing और Carlyle group के बीच इस डील पर लोक लगा दी थी।
SBI के कंसोर्टियम ने Vijay Mallya से वसूला 5824.5 करोड़ रुपये का कर्ज, माल्या की इस कंपनी के जब्त शेयर बेचे
लेकिन साथ ही SAT ने PNB हाउसिंग फाइनेंस को यह भी आदेश दिया कि ट्रिब्यूनल के अगले आदेश तक इस वोटिंग का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। SAT ने वोटिंग के रिजल्ट को सील कवर में रखने का आदेश दिया है।
इसके अलावा SAT ने PNB Housing Finance को यह भी कहा कि वह NSDL जो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराने की जिम्मेदार है, उसे यह जानकारी दे कि वोटिंग के नतीजे को जारी नहीं करना है। अब इस मामले की अगली और फाइनल सुनवाई 5 जुलाई, 2021 को होगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।