पावर ग्रिड के मुनाफे में 20.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़कर 1930 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 10, 2017 पर 7:27 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़कर 1930 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 1606 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड की आय 23.5 फीसदी बढ़कर 6629.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड की आय 5369.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा 4788.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 5958.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा मार्जिन 89.2 फीसदी से बढ़कर 89.9 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।