वोडाफोन-आइडिया के विलय से पहले प्राइवेट इक्विटी फर्म प्रॉविडेंस ने आइडिया में करीब 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने करीब 12 करोड़ शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेचे हैं। ये सौदा करीब 1300 करोड़ रुपये में हुआ है। सौदे के बाद प्रॉविडेंस पूरी तरह से आइडिया से बाहर हो गई है। ब्लॉक डील के बाद आज आइडिया के शेयर पर दबाव दिखा लेकिन बाद में शेयर में शानदार रिकवरी देखने को मिली।