PTC India Financial के शेयर 16% गिरे, जानिए इनके गिरने की क्या वजह रही

PTC India Financial में कॉरपोरेट गड़बड़ियों के अलावा इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स का यह भी आरोप है कि कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने बिना किसी वजह रतनेश की हायरिंग होल्ड पर डाल दी और बोर्ड को इसकी जानकारी भी नहीं दी

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 1:44 PM
PTC India Financial के शेयर 16.96% गिरकर 21.35 रुपए पर आ गए हैं

PTC India Financial Stock Price: कंपनी के शेयर गुरुवार को NSE पर 16% तक गिरकर 21.55 रुपए पर आ गए। इससे पहले कंपनी के गवर्नेंस इश्यू को लेकर तीन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

बुधवार 19 जनवरी को PTC India Financial ने जानकारी दी थी कि कमलेश विकमसे, थॉमस मैथ्यू और संतोष नायर ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। दोपहर 12.22 मिनट पर PTC India Financial के शेयर 16.96% गिरकर 21.35 रुपए पर आ गए हैं।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया, "राकेश काकेर सहित सभी इंडिपेंडेट डायरेक्टर्स ने बोर्ड और मैनेजमेंट का ध्यान इस तरफ दिलाया कि कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर कुछ खामियां हैं।" राकेश काकेर का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को खत्म हो गया।


LIC IPO लेने से न जाएं चूक...ऐसे शुरू हो गई Demat Accounts बनवाने की होड़

इसके अलावा इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स का यह भी आरोप है कि कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने बिना किसी वजह रतनेश की हायरिंग होल्ड पर डाल दी और बोर्ड को इसकी जानकारी भी नहीं दी। इसके बाद रतनेश ने NTPC ज्वाइन कर लिया।

इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने यह भी आरोप लगाया था कि नागपत्तनम को 125 करोड़ रुपए के ब्रिज लोन और इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को 150 करोड़ रुपए के टर्म लोन देने की फॉरेंसिक रिपोर्ट को दो साल बाद पेश की गई।

फॉरेंसिंक रिपोर्ट में देरी की जांच कर रहे दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की रिपोर्ट आने में भी देर हुई थी क्योंकि मैनेजमेंट की तरफ से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। मैथ्यू ने कहा, "कमिटी ने अपनी रिपोर्ट मे सिफारिश की थी कि नागपत्तनम मामले को RBI के सामने संदिग्ध फ्रॉड के तौर पर पेश करना चाहिए।"

इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की इन शिकायतों के बाद अब चेयरमैन की जांच हो सकती है। कंपनी ने कहा था कि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के इस्तीफे के मामले को बोर्ड अपने स्तर से हल करने की कोशिश करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।