Get App

पंजाब एंड सिंध बैंक को 98 करोड़ रु का मुनाफा

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.29 फीसदी से बढ़कर 6.48 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2016 पर 2:09 PM
पंजाब एंड सिंध बैंक को 98 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक को 98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक को 70.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज आय 35.1 फीसदी बढ़कर 529 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज आय 391.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.29 फीसदी से बढ़कर 6.48 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का नेट एनपीए 3.71 फीसदी से बढ़कर 4.62 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का ग्रॉस एनपीए 3434 करोड़ रुपये से बढ़कर 4229 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर रुपये में पंजाब एंड सिंध बैंक का नेट एनपीए 2365 करोड़ रुपये से बढ़कर 2949 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की प्रोविजनिंग 171.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 267.1 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का टैक्स खर्च 10.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 72.1 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें