Get App

पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 21.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 21.2 फीसदी बढ़कर 70.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2016 पर 6:43 PM
पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 21.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 21.2 फीसदी बढ़कर 70.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा 58 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज आय 29.7 फीसदी बढ़कर 560 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज आय 431.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.92 फीसदी से बढ़कर 5.29 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का नेट एनपीए 3.39 फीसदी से बढ़कर 3.71 फीसदी रहा है।

रुपये में पंजाब एंड सिंध बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 3194 करोड़ रुपये से बढ़कर 3434 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में नेट एनपीए 2161.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2365 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक की प्रोविजनिंग 116.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 171.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में प्रोविजनिंग 105 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें