टावर कारोबार बेचकर ब्रूकफील्ड के साथ करार करने के बाद भी मूडीज ने आर-कॉम के रेटिंग डाउनग्रेड की समीक्षा में बदलाव नहीं किया है। कल ही आर-कॉम ने कर्ज कम करने के लिए टावर कारोबार बेचा था। इससे कंपनी को शुरुआत में 11 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। आर-कॉम टावर कारोबार को अलग कंपनी में डीमर्ज करेगी और नई कंपनी में ब्रुकफील्ड का हिस्सा 100 फीसदी होगा।