Rail Vikas Nigam पर लगा ₹10.84 लाख का जुर्माना, इस साल142% चढ़ा शेयर

भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) पर करीब 10.84 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना देश के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने लगाया है। दरअसल सितंबर तिमाही के दौरान RVNL के बोर्ड में पर्याप्त संख्या में स्वतंत्र निदेशक नहीं थे

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 11:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RVNL ने बताया कि उसके बोर्ड में भारत सरकार, रेल मंत्रालय के जरिए डायरेक्टरों की नियुक्ति करती है

भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) पर करीब 10.84 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना देश के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने लगाया है। दरअसल सितंबर तिमाही के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के बोर्ड में पर्याप्त संख्या में स्वतंत्र निदेशक यानी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स (Independent Directors) नहीं थे। कंपनी ने गुरुवार 23 नवंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

हालांकि कंपनी ने साथ में यह भी बताया कि डायरेक्टर्स की नियुक्ति में उसकी कोई भूमिका नहीं है और भारत सरकार, रेल मंत्रालय के जरिए उसके बोर्ड में डायरेक्टरों की नियुक्ति करती है।

भेजी गई जानकारी के मुताबिक, “नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (बीएसई) ने रेगुलेशन-17 (1) का पालन नहीं करने के लिए कंपनी पर प्रत्येक ने 5,42,800 रुपये (जीएसटी सहित) का जुर्माना लगाया है। यह रेगुलेशन कहता है कि सितंबर तिमाही के दौरान बोर्ड का आधा हिस्सा स्वतंत्र नहीं था।"


यह भी पढ़ें- शेयर बाजार से करोड़पति बनना है, तो इन 9 आदतों से तुरंत पा लें छुटकारा

कंपनी ने यह भी कहा कि एक्सचेंजों की ओर से उसपर लगाए गए जुर्माने का उसकी वित्तीय, कारोबारी या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि RVNL के बोर्ड में सभी डायरेक्टरों की नियुक्ति भारत सरकार करती है।

इस बीच RVNL का शेयर गुरुवार को 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 166.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 10.19 फीसदी की तेजी आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक इसने करीब 142.96 फीसदी का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 148.03 फीसदी चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।