वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में रैलीस इंडिया का मुनाफा 51.6 फीसदी बढ़कर 32.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में रैलीस इंडिया को 21.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में रैलीस इंडिया की आय 8.7 फीसदी बढ़कर 348.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में रैलीस इंडिया की आय 320.4 करोड़ रुपये रही थी।
