Realme ने बुधवार को एक इवेंट में अपने GT लाइन-अप में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Realme GT 5G स्मार्ट फोन में पॉवरफुल स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ है। इसके साथ ही Realme GT 5G मास्टर एडिशन भी लॉन्च किया गया है।
Realme ने बुधवार को एक इवेंट में अपने GT लाइन-अप में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Realme GT 5G स्मार्ट फोन में पॉवरफुल स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ है। इसके साथ ही Realme GT 5G मास्टर एडिशन भी लॉन्च किया गया है।
Realme GT 5G सीरीज की बात करें तो इसे पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है और इनमें यूजर्स को कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन, 12 GB तक RAM, फास्ट चार्जिंग के लिए सुपरडार्ट चार्ज और भी बहुत कुछ सुविधाएं मुहैया कराई गई । इसी तरह Realme Master Edition में स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड और डायनमिक RAM काफी कुछ दिया गया है।
कीमत
Realme GT दो मेमोरी वेरिएंट में मिलेगा। 8 GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की भारत में कीमत 37,999 रुपये होगी। जबकि 12GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले टॉप-शेल्फ वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये होगी।
Realme GT Master Edition के 6GB RAM , 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये होगी। 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ 8GB वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये होगी, जबकि 256GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये होगी।
कब से मिलेगा
Realme GT 5G पहली बार Realme की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मिलने लगेगा। इसी तरह Realme GT Master Edition भी इन्ही प्लेटफॉर्म पर 26 अगस्त से मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0, 64MP प्राइमरी कैमरा, 45000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा।
Realme GT Master Edition की बात करें तो इसमें 6.43 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB RAM मौजूद है। वहीं फोन में 64MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड शूटर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।