गरवारे ने अपनी रीब्रांडिंग की है और उनका मानना है कि आने वाले दिनों में भारत और बाहर से बहुत अच्छी डिमांड आती दिखेगी। गरवारे टेक्निकल फाइबर्स के चेयरमैन और एमडी वायु गरवारे ने सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए कहा कि लोगों के फीडबैक के बाद कंपनी का नाम बदला गया है। वॉल रोप्स नाम लोगों को समझ नहीं आ रहा था। कंपनी का ज्यादा आरएंडडी फाइबर बिजनेस में है। के प्रोडक्ट टेक्निकल एप्लिकेशन के लिए होते हैं। प्रोडक्ट के हिसाब से गरवारे टेक्निकल फाइबर्स नाम चुना गया है।