RELIANCE IND Q1: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 30 जून 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा तिमाही आधार पर 7.2 फीसदी घटकर 12273 करोड़ रुपये पर रहा है।
बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 13227 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 13223 करोड़ रुपये रहा था।