Reliance Jio: कोरोना वायरस के इस दौर में ऑनलाइन काम में तेजी आई है। साथ ही लोग मिलने के बजाय फोन पर ही बात करना उचित समझते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन के प्लान्स की अहमियत बढ़ गई है। इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर बढ़ते कॉम्पटिशन के बीच टेलीक़ॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती प्लान लॉन्च कर रहे हैं। इसमें BSNL, एयरटेल, रिलायंस जियो जैसी अहम कंपनियां शामिल हैं।

रिलासंयस जियो कोरोना काल में अपने ग्राहकों के लिए 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 4 प्लान पेश किए हैं। इसमें आपको इंटरनेट की खपत से लेकर अन्य सुविधाओं के लिहाज से लेकर आप कोई भी अपन पसंदीदा प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं। इनकी वैलिडिटी करीब 3 महीने हैं।

जानिए आपके लिए कौन सा प्लान होगा बेहतर

555 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने 555 रुपये का प्रीपेड प्लान मुहैया कराया है। इसमें आपको हर दिन 1.5 GB डेटा मिलता है। यानी पूरे प्लान में आपको 128GB डेटा मिलता है। साथ इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 SMS फ्री मिलते हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है।

599 रुपये वाला प्लान

जियो ने 599 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मुहैया कराता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। टोटल इसमें ग्राहकों को 168GB डेटा मिलता है। 2GB डेटा खत्म होने के बाद इसकी स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। यह स्पीड वॉट्सऐप में मैसेज भेजने के लिए पर्याप्त है। इसमें भी 100 SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें फ्री जियो ऐप्स के अलावा 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का भी फ्री ऐक्सेस दिया जाता है।

777 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के 777 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मुहैया कराया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS फ्री मिलते हैं। इसमें भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है।


जियो का 999 रुपये वाला प्लान

कंपनी के इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है। इसमें ग्राहकों को रोज 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। ऐसे में ग्राहकों को टोटल इसमें 252GB डेटा मिलता है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को बाकी प्लान्स की ही तरह रोज 100SMS, अनलिमिटेड कॉल्स और जियो ऐप्स का फ्री सब्सकिप्शन भी मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।