रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इसमें से एक 49 रुपए और दूसरा 69 रुपए का प्लान है। इन दोनों की वैलिडिटी 14 दिन की है।

69 रुपए के प्रीपेड प्लान में 14 दिनों के लिए हर दिन 0.5GB हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इसकी लिमिट खत्म होने के बाद डाटा स्पीड घटकर 64KBPS हो जाएगी। इस अफोर्डेबल प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है। जियो से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 250 मिनट फ्री हैं। इसके साथ ही 25 SMS मेसेज फ्री हैं।

49 रुपए के प्लान में जियो फोन यूजर्स को 14 दिनों के लिए कुल 2 GB डाटा मिलेगा। 69 रुपए के प्लान की तरह इसमें भी जियो से जियो नंबर पर अनलिमिटेड कॉल फ्री है। जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 250 मिनट फ्री हैं। इसके साथ ही 25 SMS की सुविधा भी फ्री है। 69 रुपए के प्लान के मुकाबले इसमें सिर्फ डेटा कम है।

रिलायंस जियो फोन और जियो फोन 2 के यूजर्स 49 रुपए या 69 रुपए का प्लान एक्टिवेट करने के लिए कंपनी की वेबसाइट MyJio app या दूसरे रिचार्ज पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।