आज से रिलायंस जियो प्राइम की मेंबरशिप खुल गई है। 31 मार्च तक आप कभी भी इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर आप जियो के मौजूदा ग्राहक हैं तो आपको अपने नंबर पर सिर्फ 99 रुपये का रिचार्ज करवाना है। रिचार्ज करने के लिए आपके पास चार विकल्प हैं - माई जियो ऐप, जियो मनी ऐप, जियो डॉट कॉम और आपके पड़ोस का जियो रिटेल स्टोर।
नए ग्राहकों को भी इसी तरह अपने नंबर को 99 रुपये से रिचार्ज करना होगा। जियो प्राइम के सभी मेंबर्स को अगले एक साल, यानि 31 मार्च 2018 तक 303 रुपये के मंथली रेंटल पर अनलिमिटेड डाटा, कॉल और एसएमएस फ्री मिलेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये मूल्य का जियो प्रीमियम कंटेंट भी आपको मुफ्त मिलेगा। प्राइम मेंबर्स के लिए कंपनी आने वाले समय में दूसरे डील्स और ऑफर्स भी लाएगी।