Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। उसने 23 सितंबर (शुक्रवार) को इसका ऐलान किया है। यह डील 1.2 करोड़ डॉलर में होगी। रिलायंस न्यू एनर्जी Reliance Industries की सब्सिडियरी है।
Reliance New Energy अमेरिकी कंपनी Caelux में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। उसने 23 सितंबर (शुक्रवार) को इसका ऐलान किया है। यह डील 1.2 करोड़ डॉलर में होगी। रिलायंस न्यू एनर्जी Reliance Industries की सब्सिडियरी है।
Reliance New Energy (RNEL) और Caelux ने एक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर भी सहमति जताई है। इसके तहत Caelux के साथ टेक्नोलॉजी के स्तर पर सहयोग और उसकी टेक्नोलॉजी का कमर्शियलाइजेशन शामिल होगा। रिलायंस ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। Caelux perovskite आधारित सोलर टेक्नोलॉजी डेवलप करती है।
यह भी पढ़ें : Tata Steel में होगा Tata Group की सात मेटल कंपनियों का विलय, जानिए क्या होगा शेयर स्वॉप रेशियो
Reliance Industries के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा, "Caelux में निवेश हमारी रणनीति का हिस्सा है। हम सबसे ज्यादा एडवान्स ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं। हमारा मानना है कि Caelux की perovskite आधारित सोलर टेक्नोलॉजी से हमें Crystalline Solar Modules में अगले चरण के इनोवेशन तक पहुंच का मौका मिलेगा।"
रिलायंस गुजरात के जामनगर में एक विश्व-स्तरीय इंटिग्रेटेड फोटोवोल्टिक गीगा फैक्ट्री लगा रही है। अमेरिकी कंपनी में इनवेस्टमेंट से रिलायंस को ज्यादा पावरफुल और कम कॉस्ट वाली सोलर मॉडयूल्स बनाने में मदद मिलेगी। अमेरिकी कंपनी के साथ इस डील के लिए किसी रेगुलेटरी एप्रूवल की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Reliance New Energy और Caelux के साथ यह डील सितंबर 2022 के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। Caelux की शुरुआत 14 मई, 2014 को हुई थी। यह कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की देन है। कंपनी ने अपनी टेक्नोलॉजी का व्यापक प्लान बनाया है। इसमें अमेरिका, एशिया और लैटिन अमेरिका में प्रोडक्शन की शुरुआत शामिल है।
Caelux की टेक्नोलॉजी ऐसी है कि इसे किसी दुर्लभ मिनरल की जरूरत नहीं पड़ती है। यह प्रुचर मात्रा में उपलब्ध और कम लागत वाले precursors का इस्तेमाल करती है। यह लो टेंपरेचर वाले प्रोडक्शन मेथड का इस्तेमाल करती है। इसके मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट आसानी से उपलब्ध हैं।
Caelux Corporation के सीईओ Scott Graybeal ने कहा, "रिलायंस के साथ पार्टनरशिप के जरिए हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता तेजी से बढ़ाएंगे। इससे हम कम कॉस्ट में Crystalline Solar Modules का उत्पादन कर सकेंगे। हम भविष्य में सोलर पावर के इस्तेमाल की संभावनाओं को लेकर पॉजिटिव हैं। हम रिलायंस के ग्लोबल एक्सपैंशन प्लान और प्रोडक्ट रोडमैप को सपोर्ट देंगे।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।