Get App

Reliance Retail Q2 Result: मुनाफा 74% बढ़ कर 1,695 करोड़ रु रहा, आय 11% बढ़ी

दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल के मुनाफे में सालाना आधार पर 74 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2021 पर 2:15 PM
Reliance Retail Q2 Result: मुनाफा 74% बढ़ कर 1,695 करोड़ रु रहा, आय  11% बढ़ी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance industries) ने वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के अलग-अलग कारोबार पर नजर डालें तो इसकी रिटेल शाखा रिलायंस रिटेल (Reliance Retail)की आय में दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 38,563 करोड़ रुपये से बढ़कर 45,450 करोड़ रुपये पर आ गई है।

वहीं सालाना आधार पर देखें तो रिलायंस रिटेल की आय 11 फीसदी बढ़ी है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 41,124 करोड़ रुपये रही थी।

दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल के मुनाफे में सालाना आधार पर 74 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 16,95 करोड़ पर रही है। प्रचालन के मोर्चे पर भी Reliance Retail का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। तिमाही आधार पर कंपनी का EBITDA 50 फीसदी की उछाल दर्ज करते हुए 1,953 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,923 करोड़ रुपये पर आ गया है।

वहीं सालाना आधार पर Reliance Retail के EBITDA में 44 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA 2029 करोड़ रुपये रहा था।

रिलायंस रिटेल के इस मजबूत प्रदर्शन में सभी बिजनेस सेगमेंट में तेजी, JioMart Stores की बेहतर पहुंच, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की मजबूत मांग, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लग्जरी / फैशन बिजनेस में आई मजबूती का अहम योगदान है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें