रेनो ने लॉन्च की क्विड क्लाइंबर

क्विड क्लाइंबर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.30-4.60 लाख रुपये के बीच है।

अपडेटेड Mar 10, 2017 पर 9:47 AM

एंट्री सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए रेनो इंडिया ने क्विड का तीसरा मॉडल क्लाइंबर लॉन्च कर दिया है। क्विड क्लाइंबर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.30-4.60 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट उतारे हैं। इसका सीधा मुकाबला ऑल्टो के10 और ह्युंदई इऑन जैसी गाड़ियों से है।

रेनो क्विड क्लाइंबर पहला वेरिएंट है मैन्युअल और दूसरा वेरिएंट एएमटी के साथ लॉन्च किया गया है। लुक के लिहाज से मौजूदा क्विड के मुकाबले क्लाइंबर ज्यादा स्पोर्टी और बोल्ड दिखती है। साथ ही इंटीरियर में 17 छोटे-छोटे बदलाव किए हैं। क्लाइंबर में 1 लीटर का इंजन लगा है जो 68बीएचपी पावर जेनरेट करता है और माइलेज 23 किलोमीटर का है। यानि इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में मौजूद क्विड के समान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।