जियो के नए टैरिफ प्लान के एलान के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल देखने मिला और इसने 1200 रुपये का स्तर छू लिया। आरआईएल का शेयर 11 फीसदी उछलकर 9 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। 18 मई 2009 के बाद आरआईएल में ये एक दिन की सबसे बड़ी रैली है।
जोरदार तेजी के बाद मार्केट कैप के मामले में आरआईएल एचडीएफसी बैंक को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। ब्रोकरेज ने भी कंपनी के वायरलेस कारोबार की ग्रोथ पर भरोसा जताया है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि आने वाले समय में कंपनी को 2 अरब डॉलर की आय होगी।
(डिस्क्लोजरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है। नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है।)