जियो के नए टैरिफ प्लान के एलान के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल देखने मिला और इसने 1200 रुपये का स्तर छू लिया। आरआईएल का शेयर 11 फीसदी उछलकर 9 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। 18 मई 2009 के बाद आरआईएल में ये एक दिन की सबसे बड़ी रैली है।
