रॉयल एनफील्ड की खास बाइक हिमालयन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कंपनी ने अपनी एडवेंचर बाइक हिमालयन लॉन्च कर दी है। स्पोर्टी लुक और पॉवरफुल फीचर वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम मुंबई कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये है। इस बाइक में 411 सीसी का एयर कूल्ड इंजन लगा है और यह 6500 आरपीएम के साथ 24.5 बीएचपी की पॉवर जनरेट करती है।
