Get App

सहारा की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया तेज

देश भर में 30 शहरों में सहारा की जमीन की नीलामी के लिए अखबारों में विज्ञापन छपे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2017 पर 11:57 AM
सहारा की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया तेज

सहारा की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया तेज हो गई है। देश भर में 30 शहरों में कंपनी की जमीन की नीलामी के लिए अखबारों में विज्ञापन छपे हैं। विज्ञापन में नीलमी के लिए सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, गुना, कटनी, देवास और ग्वालियर में सहारा की करीब 500 एकड़ जमीनों के लिए बोली लगाने के लिए लोगों को न्यौता दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के अल्टीमेटम के बाद सुब्रत रॉय अब तक 11 हजार रुपये जमा करा चुके हैं और बाकी के 14 हजार 779 करोड़ रुपये देने के लिए उन्होनें 2019 तक का समय मांगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें