Get App

Indiabulls Housing Finance में 11.9% हिस्सेदारी बेचेंगे फाउंडर समीर गहलौत, 1,400 करोड़ से अधिक की हो सकती है डील

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के फाउंडर समीर गहलौत एक ब्लॉक विंडो डील के जरिए कंपनी की 11.9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 6:24 PM
Indiabulls Housing Finance में 11.9% हिस्सेदारी बेचेंगे फाउंडर समीर गहलौत, 1,400 करोड़ से अधिक की हो सकती है डील
इंडियाबुल्स ग्रुप के फाउंडर समीर गहलौत

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के फाउंडर समीर गहलौत (Sameer Gehlaut) एक ब्लॉक विंडो डील के जरिए कंपनी में 11.9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। हमारे सहयोगी टीवी न्यूज चैनल CNBCTV18 को सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

सूत्रों ने न्यूज चैनल को बताया कि वह 262.35 रुपये से 267.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं और यह पूरी डील 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनवेस्टमेंट बैंकिंग ग्रुप जेफरीज इस डील की इकलौती ब्रोकर होगी।

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने करीब एक महीने पहले मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसमें कंपनी ने बताया था उसके मुनाफे में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 286 करोड़ रुपये रहा था, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 323 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें