Get App

सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफोन

सैमसंग ने आज अपना गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये फोन फूल मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2017 पर 4:23 PM
सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफोन

सैमसंग ने आज अपना गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये फोन फूल मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो एक फिचर पावरहाउस है। इसमें शानदार स्क्रीन, बेहतरीन मैमोरी, दमदार बैटरी और एक सुपर कैमरा दिया गया है। जिसके इस्तेमाल से आपको बेहतरीन अनुभव मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है जिसमें आपको 6 जीबी रैम मिलेगा, और 64 जीबी की इन-बिल्ट मैमोरी होगी। जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत 36,500 रुपये है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा। ये फोन एक साथ 4 शहरों में लॉन्च किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें