Get App

सैमसंग ने गैलेक्सी एस7, एस7 एज लॉन्च किया

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस-7 और गैलेक्सी एस-7 एज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2016 पर 10:20 AM
सैमसंग ने गैलेक्सी एस7, एस7 एज लॉन्च किया

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस-7 और गैलेक्सी एस-7 एज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। एस-7 की कीमत 48,900 रुपये, जबकि एस-7 एज के लिए आपको 56,900 रुपये खर्च करने होंगे। ये दोनों ही फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट हैं। यानी काफी हद तक इन्हें धूल और पानी से बचाया जा सकता है। गैलेक्सी एस-7 में 5.1 इंच की स्क्रीन है जबकि एज में 5.5 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है।

दोनों फोन डुअल सिम हैं और 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। एस-7 और एज में 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही फोन में मिलते-जुलते फीचर्स हैं और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी मिल रही है। 8 से 17 मार्च के बीच इन फोन्स को बुक करने पर कंपनी वी आर हेडसेट मुफ्त दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें