Get App

सैमसंग ने लॉन्च किया नया टैब आइरिस

कोरियन कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी टैब आईरिस को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2016 पर 3:52 PM
सैमसंग ने लॉन्च किया नया टैब आइरिस

कोरियन कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी टैब आईरिस को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है, ये मार्केट में पहला टैब है जो आधार ऑथेंटिफिकेशन बेस्ड है यानी इस टैब में आप अपना यूआईडीएआई नंबर डालने के बाद हाई सिक्योरिटी का अनुभव उठा सकते हैं। इस टैब का दाम 13,499 रुपये है। इसमें 7 इंच की स्क्रीन दी गई है।

इसके अलावा इसमें 1.5 जीबी रैम, 5 मेगापिक्सेल कैमरा और 8 जीबी इनबिल्ट मेमोरी दी गयी है जिसे 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इस प्रोडक्ट के जरिए बैंकिंग समेत सरकारी स्कीम में कैशलेस और पेपरलेस इकॉनमी को बढ़ावा दिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें