Get App

सैमसंग का नया फोन गैलेक्सी सी7 प्रो लॉन्च

आज कंपनी ने गैलेक्सी सी7 प्रो भी भारत में लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2017 पर 4:41 PM
सैमसंग का नया फोन गैलेक्सी सी7 प्रो लॉन्च

सैमसंग बड़ी तेजी से अपने नए फोन रोजाना बाजार में उतार रहा है। और आज कंपनी ने गैलेक्सी सी7 प्रो भी भारत में लॉन्च कर दिया है। 5.7 इंच के इस फोन में फुल एचडी, सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल और एफ/1.9 अपर्चर वाला रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है और ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो पर काम करेगा। इसकी कीमत 27,990 रुपये है और ये 11 अप्रैल से अमेजॉन पर मिलना शुरू हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें