Get App

एसबीबीजे का मुनाफा 72% घटा, आय 11.8% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे(स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर) का मुनाफा 72 फीसदी घटकर 57.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2017 पर 4:21 PM
एसबीबीजे का मुनाफा 72% घटा, आय 11.8% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे(स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर) का मुनाफा 72 फीसदी घटकर 57.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे का मुनाफा 206.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 11.8 फीसदी घटकर 685.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 776.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 10.5 फीसदी से बढ़कर 11.19 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 7.17 फीसदी से बढ़कर 8.26 फीसदी रहा है।

रुपये में एसबीबीजे के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 7,669 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,917.3 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 5,033 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,650 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें