JSW ENERGY के लिए अच्छी रहेगी दूसरी छमाही, इंफ्रा पिक-अप से डिमांड होगी बेहतर- शरद महेंद्र, MD & CEO

JSW ENERGY Share Price: जेएसडब्ल्यू का दूसरी तिमाही में मुनाफा 2.3% बढ़ा। इसकी Q2 में आय ग्रोथ सपाट रही। मार्जिन भी 6% घटकर 52% पर रही। इसके EBITDA में भी 10.4% का दबाव रहा। कंपनी का Q2 में फ्यूल कॉस्ट 21% बढ़कर 1152 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तिमाही तक कुल कर्ज 24875 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
JSW ENERGY के MD & CEO शरद महेंद्र ने कहा कि H2 में इंफ्रा पिक-अप से मांग बेहतर रहेगी। इसके अलावा अगले 6 महीने में 2 GW क्षमता जोड़ने का हमारा लक्ष्य है

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के (JSW ENERGY) के दूसरी तिमाही के नतीजे फ्लैट रहे। Q2 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.3% बढ़कर 876.8 करोड़ रुपये जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 856.8 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 0.7% घटकर 3,237.7 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल समान तिमाही में ये 3,259.4 करोड़ रुपये रही थी। Q2 में आय ग्रोथ सपाट रही। लेकिन EBITDA में भी 10.4% का दबाव रहा। मार्जिन भी 6% घटकर 52% पर रही। कंपनी का Q2 में फ्यूल कॉस्ट 21% बढ़कर 1152 करोड़ रुपये हो गया। Q2 तक कुल कर्ज 24875 करोड़ रुपये रहा। जबकि औसत टैरिफ 24% घटकर 4.48/KWh रहा। नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर आज हमारे सहयोगी चैनल से सीएनबीसी-आवाज़ से कंपनी के MD & CEO शरद महेंद्र ने कहा कि अगले 6 महीने में 2 GW क्षमता जोड़ने का हमारा लक्ष्य है।

1- दूसरी तिमाही में नंबर नरम क्यों रहे ?

शरद महेंद्र ने कहा कि दूसरी तिमाही में हाइड्रो कारोबार में टैरिफ घटने का आय, EBITDA पर असर पड़ा। इसकी वजह से थोड़े नरम नतीजे रहे लेकिन Q2 में हाइड्रो जेनरेशन ग्रोथ 21% से ज्यादा रही।

2- मर्चेंट टैरिफ में कुछ कमी दिख रही है ?


उन्होंने कहा कि मर्चेंट में 27% की मजबूत डिमांड ग्रोथ रही। लेकिन मर्चेंट टैरिफ में 30% की गिरावट रही। कोल कीमतें स्थिर रहने से कंपनी के स्प्रेड पर दबाव देखने को मिला। फिर भी इंडस्ट्री के मुकाबले कंपनी का स्प्रेड अच्छा रहा।

बाजार में हाहाकार और कोहराम, फिर भी इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने वाले निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले

3- डिमांड की स्थिति अब क्या है, गर्मियों में डिमांड पीक पर थी, क्या आगे भी जारी रहेगी ?

कंपनी के MD & CEO ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले पावर सप्लाई बढ़ी है। रिन्यूएबल क्षमता जुड़ने से भी सप्लाई बढ़ी है। सप्लाई में बढ़ोतरी हुई लेकिन मांग में दबाव रहा। H2 में इंफ्रा पिक-अप से मांग बेहतर रहेगी।

4- जनरेशन के आंकड़े कैसे रहे, इस तिमाही में कितना इजाफा हुआ ?

शदर महेंद्र ने इस पर कहा कि Q2 में जेनरेशन ग्रोथ 14% रही। थर्मल और रिन्यूएबल में जेनरेशन ग्रोथ समान रही। विजयनगर, रत्नागिरी प्लांट से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो में 9% की ग्रोथ रही। इस साल 700 MW कुल पावर क्षमता ऐड की गई है। कंपनी का अगले 6 महीने में 2 GW क्षमता जोड़ने का लक्ष्य है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।