Tata Motors के लिए शानदार रहा सितंबर, कारों की बिक्री 15% बढ़ी; EV की डिमांड में आया जबरदस्त उछाल

Tata Motors September 2026 Sales: फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले Tata Motors के लिए सितंबर 2026 का महीना काफी अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी ने कुल 70,210 कारें और SUV बेचकर महीना खत्म किया, जिसमें साल-दर-साल (YoY) 15% की बढ़ोतरी देखी गई।

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 8:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Motors के लिए शानदार रहा सितंबर, कारों की बिक्री 15% बढ़ी

Tata Motors September 2026 Sales: फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले Tata Motors के लिए सितंबर 2026 का महीना काफी अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी ने कुल 70,210 कारें और SUV बेचकर महीना खत्म किया, जिसमें साल-दर-साल (YoY) 15% की बढ़ोतरी देखी गई। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक और दूसरे पर्यावरण के अनुकूल पावरट्रेन वाली कारों की बिक्री भी अच्छी रही।

कंपनी ने FY27 की दूसरी तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान Tata Motors ने कुल 2.02 लाख पैसेंजर व्हीकल बेचे। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 1.44 लाख गाड़ियां बेची थीं। यानी सालाना आधार पर बिक्री में करीब 40% की बढ़ोतरी हुई।

दूसरी तिमाही में हुई कुल बिक्री में से 1.97 लाख गाड़ियां घरेलू बाजार में बिकीं। जो FY26 की दूसरी तिमाही में बिकी 1.41 लाख गाड़ियों के मुकाबले 40% ज्यादा है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में बिक्री 20% बढ़कर 5,049 यूनिट हो गई।


कंपनी ने बताया कि FY27 की दूसरी तिमाही के दौरान 'पंच' (Punch) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। आइए, बिक्री के प्रदर्शन को विस्तार से समझते हैं।

Punch, Nexon, Sierra और दूसरी गाड़ियों की बदौलत Tata ने 70,000 यूनिट का आंकड़ा किया पार

Tata Motors Passenger Vehicles ने बताया है कि उसने सितंबर 2026 में कुल 70,210 यूनिट बेचे। यह पिछले साल इसी महीने में बेची गई 60,907 यूनिट के मुकाबले 15% की बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनी के मुताबिक, फेस्टिव सीजन शुरू होने से ठीक पहले Tata Motors ने एक महीने में 70 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचने का आंकड़ा हासिल किया है। घरेलू बाजार की बात करें तो सितंबर 2026 में Tata Motors ने 68,810 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 59,667 यूनिट था। यानी घरेलू बिक्री में भी 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, इंटरनेशनल शिपमेंट भी साल-दर-साल 13% बढ़कर सितंबर 2026 में 1,400 यूनिट हो गई, जो पिछले साल 1,240 यूनिट थी।

EV की बिक्री में 67% की बढ़ोतरी

इस महीने कंपनी की ग्रोथ में टाटा के पोर्टफोलियो में शामिल इलेक्ट्रिक कारों - जैसे Punch EV, Nexon EV, Tiago EV और अन्य - का अहम योगदान रहा। कंपनी ने सितंबर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 15,384 EV बेचीं, जो पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 9,191 यूनिट्स के मुकाबले 67% ज्यादा है।

वहीं, FY 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी Q2 FY27 में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही EV बिक्री दर्ज की। इस दौरान Tata Motors ने कुल 47,150 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले यह 90% ज्यादा है।

कंपनी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में EV मॉडल्स की हिस्सेदारी 23% रही। वहीं, CNG कारों की हिस्सेदारी 28% रही। यानी EV और CNG दोनों को मिलाकर Tata Motors की तिमाही बिक्री में इन दोनों पावरट्रेन की हिस्सेदारी 50% से ज्यादा रही।

यह भी पढ़ें: Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।