श्री सीमेंट को ओडिसा में 400 करोड़ रुपये की ग्राइंडिंग यूनिट लगाने के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी इस यूनिट को 2019 तक पूरा करेगी। क्षमता विस्तार के लिए कंपनी पश्चिम बंगाल में भी ग्राइंडिंग यूनिट लगाने वाली है। कंपनी साल 2020 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 4.5 करोड़ टन करना चाहती है।
