SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹545-574 प्रति शेयर तय कर दिया है। यह इश्यू 14 जुलाई को खुलने वाला है। एंकर इनवेस्टर 13 जुलाई को बोली लगा सकेंगे। IPO की क्लोजिंग 16 जुलाई को होगी। इसके बाद कंपनी के शेयर 21 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इस IPO का साइज ₹11692.91 करोड़ है।
