Get App

जीका वायरस का टाटा मोटर्स पर साइड इफेक्ट

कंपनी ने जल्दी ही लॉन्च होने वाली अपनी कार जीका का नाम बदल दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2016 पर 11:11 AM
जीका वायरस का टाटा मोटर्स पर साइड इफेक्ट

जीका वायरस का टाटा मोटर्स पर साइड इफेक्ट हुआ है। कंपनी ने जल्दी ही लॉन्च होने वाली अपनी कार जीका का नाम बदल दिया है। टाटा मोटर्स के मुताबिक कार का नाम बदलकर जिप्पी कार रख दिया है। कंपनी का कहना है कि जीका नाम, जिप्पी कार से ही लिया गया था। कंपनी इसे युवाओं की कार के तौर पर पेश करने जा रही है।

जिप्पी कार आज से दिल्ली में शुरू हो रहे ऑटो एक्सपो में दिखाई जाएगी। हालांकि ऑटो एक्सपो में इसका नाम जीका ही होगा। बाद में रेगुलेटरी मंजूरी के बाद इसका नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें