Get App

सीमेंस को ₹2467 करोड़ का मुनाफा

जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 11.3 गुना बढ़कर 2467 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2016 पर 2:39 PM
सीमेंस को ₹2467 करोड़ का मुनाफा

इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 11.3 गुना बढ़कर 2467 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस को 219.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हालांकि इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस की आय 6.3 फीसदी घटकर 3091 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस की आय 3300 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में सीमेंस की अन्य आय 40.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 68.3 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सीमेंस का अतिरिक्त मुनाफा 70.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2992 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सीमेंस का एबिटडा 281.8 करोड़ रुपये से घटकर 241.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सीमेंस का एबिटडा मार्जिन 8.5 फीसदी से घटकर 7.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें