Get App

एसजेवीएनः मुनाफा 20.3% घटा, आय रही सपाट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 20.3 फीसदी घटकर 147.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2016 पर 2:21 PM
एसजेवीएनः मुनाफा 20.3% घटा, आय रही सपाट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 20.3 फीसदी घटकर 147.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन का मुनाफा 185 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एसजेवीएन की आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तरह 386 करोड़ रुपये के साथ सपाट रही है।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एसजेवीएन का एबिटडा 317.9 करोड़ रुपये से घटकर 266 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एसजेवीएन का एबिटडा मार्जिन 82.4 फीसदी से घटकर 68.9 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एसजेवीएन का अतिरिक्त मुनाफा 3.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 127.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में एसजेवीएन को अन्य आय में 48.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में एसजेवीएन को अन्य आय में 215.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें