अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिख रहा है। निक्केई चौथाई फीसदी सरक गया है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी में 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिख रहा है। निक्केई चौथाई फीसदी सरक गया है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी में 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।
जापान का निक्केई 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 15675 अंक के आसपास दिख रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.33 फीसदी की मजबूती के साथ 2820 पर दिख रहा है। जबकि हैंगसेंग सपाट चाल के साथ 20215 के आसपास दिख रहा है। जबकि ताइवान का बाजार 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 8460 के नीचे दिख रहा है। वहीं कोस्पी 0.25 फीसदी कमजोर होकर 1970 के नीचे दिख रहा है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 3038 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 0.15 फीसदी गिरकर 7620 पर नजर आ रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।