देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। अबतक देश में 21 करोड़ लोगों से ज्यादा का वैक्सीनेशन हो चुका है। वैक्सीनेशन में लॉजिस्टिक कंपनियां तेजी में बड़ी भूमिका निभाती हैं। लॉजिस्टिक कंपनियां एक तय तापमान में वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से पहुंचाती हैं। इसी कड़ी में आज दिग्गज लॉजिस्टिक कंपनी स्नोमैन लॉजिस्टिक (Snowman logistics ) का डॉ रेड्डीज के साथ करार हुआ है। करार के तहत Dr Reddys को कंपनी तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक सर्विस देगी।
