Get App

सोमानी सिरामिक्स का मुनाफा 2.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सोमानी सिरामिक्स का मुनाफा 2.2 गुना बढ़कर 23 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2016 पर 1:52 PM
सोमानी सिरामिक्स का मुनाफा 2.2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सोमानी सिरामिक्स का मुनाफा 2.2 गुना बढ़कर 23 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सोमानी सिरामिक्स का मुनाफा 10.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सोमानी सिरामिक्स की आय 10.9 फीसदी बढ़कर 467.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सोमानी सिरामिक्स की आय 421.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सोमानी सिरामिक्स का एबिटडा 27.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 41 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सोमानी सिरामिक्स का एबिटडा मार्जिन 6.6 फीसदी से बढ़कर 8.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें